फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: सिविक सेंटर में पुलिस आरक्षक से मारपीट, छेड़छाड़ के आरोप में लोगों ने घेरा

Fri, 13 Feb 2026 08:34 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के सिविक सेंटर में वर्दीधारी पुलिस आरक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। युवकों ने उस पर महिला से संबंध और छेड़छाड़ के आरोप लगाए। पुलिस के अनुसार वह महिला कर्मचारी के साथ खरीदारी करने गया था। दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं, जांच जारी है।

विज्ञापन
आरक्षक से मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविक सेंटर क्षेत्र में वर्दी पहने एक पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट किये जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। मारपीट करने वाले लोग आरक्षक पर दो बच्चों का बाप होने के बावजूद भी दूसरी लड़कियों से प्रेम-संबंध तथा छेड़छाड़ करने का आरोप लगा रहे हैं। बताया गया कि उसके पिता पुलिस विभाग में टीआई के पद पर पदस्थ हैं।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में स्कूटी में सवार पुलिस आरक्षक को चार-पांच युवक घेरकर खडे़ हुए हैं और उसके साथ जमकर मारपीट कर रहे हैं। युवक आरोप लगा रहे हैं कि दो बच्चों का पिता होने के बावजूद भी पुलिस आरक्षक के संबंध अन्य लड़कियों से हैं। इसके अलावा वह लड़कियों के साथ छेड़छाड़ भी करता है। मारपीट करने वाले युवक कह रहे हैं कि इसे अपनी वर्दी का घमंड है। यह अकेला पुलिस वाला नहीं है उसके पिता भी टीआई हैं। पुलिस आरक्षक की पिटाई होते देख सिविक सेंटर में लोगों का हुजूम लग गया था। सूचना मिलने पर ओमती पुलिस ने घटनास्थल में पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई।

ये भी पढ़ें- विश्व रेडियो दिवस: आकाशवाणी और विविध भारत के बाद एफएम रेडियो लाया क्रांति, आज भी करोड़ों दिलों पर करता है राज
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसपी रितेश शिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षण कोर्ट मुंशी के पद पर पदस्थ था। कोर्ट में पदस्थ एक महिला कर्मचारी के साथ वह खरीदारी करने सिविक सेंटर गया था। इस दौरान महिला के परिजन पहुंच गये और विवाद प्रारंभ हो गया। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किये जा रहे हैं और बयान में महिला के साथ छेड़छाड़ जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें