फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: वृद्ध दंपति ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, ट्यूमर से परेशान रहता था बुजुर्ग

Wed, 04 Sep 2024 11:09 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के खितौला थाना अंतर्गत रेलवे फाटक के आगे चम्पू की तलैया रेलवे ट्रैक पर वृद्ध दंपति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वृद्ध ट्यूमर की बीमारी से पीड़ित था, जो लाइलाज थी। इसके अलावा दंपति संबंधित विवाद की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
रेल मार्ग - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर के खितौला थाना अंतर्गत रेलवे फाटक के आगे चम्पू की तलैया रेलवे ट्रैक पर वृद्ध दंपति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। रेलवे ट्रैक में वृद्ध दंपति की लाश मिलने की सूचना ट्रैकमैन द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वृद्ध ट्यूमर की बीमारी से पीड़ित था। इसके अलावा दम्पति विवाद का बात भी सामने आई है।
विज्ञापन


सिहोरा एसडीओपी पारूल शर्मा के अनुसार मृत वृद्ध दंपति की शिनाख्त खितौला वार्ड नंबर 16 खम्परिया मोहल्ला निवासी 70 वर्षीय किशन विकास विश्वकर्मा और उनकी पत्नी 60 वर्षीय दुर्गा विश्वकर्मा के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह दोनों को खिलौता बस स्टैंड पर देखा गया था। इसके बाद वह दोनों रेलवे फाटक से होते हुए चंपू तलैया रेलवे अप ट्रैक पर पहुंच गए। जबलपुर तरफ से तेज रफ्तार ट्रेन निकली जिसके सामने दोनों आ गए। घटना के संबंध में ट्रैकमैन ने देर शाम तत्काल सिहोरा स्टेशन मास्टर को दी।

एसडीओपी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को मर्ग कायम कर वृद्ध दंपति की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वृद्ध ट्यूमर की बीमारी से पीड़ित था, जो लाइलाज थी। इसके अलावा दंपति संबंधित विवाद की बात भी सामने आई है। पुलिस ने प्रकरण को विवेचना के लिया है। विवेचना के दौरान दो साक्ष्य आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें