फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: आतंकी हमले में पीड़ित महिला के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 23 Apr 2025 09:38 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

सोशल मीडिया पर आतंकी हमले में पीड़ित महिला को लेकर आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणी की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया केस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति देशभर में शोक और आक्रोश की लहर है। देशवासी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और उनके परिजनों के प्रति संवेदना भी जता रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर जबलपुर के एक युवक द्वारा आतंकी हमले पीड़ित महिला को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी ने जनभावनाओं को आहत कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पर्यटकों की नृशंस हत्या की गई थी, जिससे पूरे देश में गुस्सा है। देशभर के नागरिक इस घटना की निंदा कर रहे हैं और मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: मुझे सुनीता के साथ जीना है...अपनी समलैंगिक महिला साथी को लेने हरियाणा से आई मोना, जानें क्या है मामला
विज्ञापन


इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर पुलिस की सोशल मीडिया सेल लगातार निगरानी कर रही थी। इसी दौरान एक फेसबुक पोस्ट पर मोहम्मद ओसाफ द्वारा आतंकी हमले की पीड़ित महिला को लेकर आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणी की गई, जिससे आमजन की भावनाएं आहत हुईं और जनाक्रोश फैल गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सुहागरात से पहले उजड़ा सुहाग, दुल्हन की विदाई के चार घंटे बाद दूल्हे की मौत, गिफ्ट लेने गया, फिर नहीं लौटा

सीएसपी गोहलपुर सुनील नेमा ने बताया कि हनुमानताल निवासी अभय श्रीवास्तव (32) की शिकायत पर आरोपी मोहम्मद ओसाफ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 196(1) और 170 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भड़काऊ या भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें