आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक पर एफआईआर दर्ज की गई है।
- फोटो : अमर उजाला
लव जिहाद के संबंध में जागरूकता फैलाने वाले दुर्गा पंडाल पर विषेष समुदाय के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को आधारताल थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश में संभावित ठिकानों में दबिश दी है।
गौरतलब है कि जयप्रकाश दुर्गा उत्सव समिति ने इस बार नवरात्रि के अवसर पर लव जिहाद के संबंध में जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से दुर्गा पंडाल सजाया था। अधारताल निवासी अनूप पटेल ने पंडाल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इस वीडियो पर अरबाज अली नामक युवक ने लव जिहाद की थीम पर बने पंडाल व मां दुर्गा के संबंध में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की।
ये भी पढ़ें-
शहर तो जीत लिया, अब चमकेंगे इंदौर के गांव, प्रशासन लाया नंबर 1 फॉर्मूला
पंडाल तथा मां दुर्गा पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से अज्ञात हिन्दुवादी संगठन तथा समिति के संदस्य सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग आधारताल थाने पहुंचे। उनका आरोप था कि इस प्रकार की टिप्पणी से नवरात्रि पर्व के दौरान माहौल बिगड़ा है और हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया में अरबाज अली ने अपनी प्रोफाइल पर बंदूक के साथ एक तस्वीर भी लगा रखी है।
आधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कुमरे ने बताया कि शिकायत के साथ अभ्रद टिप्पणी तथा प्रोफाइल पर बंदूक के साथ फोटो का स्क्रीनशॉट प्रस्तुत किए गए थे। स्क्रीनशॉट की जांच करने पर युवक द्वारा अभ्रद टिप्पणी करने का आरोप सही पाया गया था। पुलिस ने आरोपी अरबाज अली के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 और 353(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है तथा उसके संभावित ठिकानों में दबिश जारी है।
सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी