फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: कचरा फेंकने के विवाद पर पड़ोसियों ने किसान को पीट-पीट कर किया घायल; इलाज के दौरान हुई मौत

Sun, 08 Oct 2023 06:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Jabalpur: जबलपुर में पड़ोसियों की पिटाई से घायल हुए किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी पड़ोसियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के जबलपुर में खेत में कचरा फेंकने के विवाद पर किसान पर लाठियों से हमला किया गया था। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए किसान ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी खेत मालिक और उसके दो भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पाटन थाना से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम रमपुरा निवासी डाल चंद्र सिंह (55) विगत 30 सितंबर को अपने खेत में काम कर रहा था। इस दौरान कचरा डालने की बात पर उनका पड़ोसी खेत मालिक धर्मेंद्र सिंह से विवाद हो गया। उसके बाद धर्मेंद्र और उसके दो भाइयों ने किसान पर लाठियों से हमला कर दिया था।

पुलिस ने बताया कि उसके बाद घायल किसान को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें