फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narsinghpur: घर में घुसकर युवक की हत्या, अधिया में खेती लेने के विवाद में सात लोगों ने किया हमला

Thu, 11 May 2023 11:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर

सार

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थानांतर्गत ग्राम राखीभैंसा में दरम्यानी रात सात आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है तथा अन्य की सरगर्मी से तलाश जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थानांतर्गत ग्राम राखीभैंसा में दरम्यानी रात सात आरोपियों ने घर में घुसकर फरसा, बके से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी। युवक पूर्व में आरोपियों के पास काम करता था। उसके द्वारा स्वतंत्र रूप से अधिया में खेती लेने से वह उससे रंजिश रखते थे।
विज्ञापन


एसडीओपी गोटेगांव भावना मरावी के अनुसार ग्राम राखीभैंसा निवासी नितिन पटेल पहले इंद्र पटेल व महेन्द्र पटेल के पास काम करता था। वह जिस जमीन को अधिया में लेकर खेती करते थे, उसे नितिन ने स्वतंत्र रूप से अधिया में ले लिया था। जिसके कारण इंद्र पटेल व महेन्द्र पटेल नितिन से रंजिश रखते थे। इसके अलावा उनका नितिन पर कुछ कर्ज भी था।

आपसी रंजिश के कारण इंद्र पटेल व महेन्द्र पटेल सहित सात आरोपी दीवार फांदकर नितिन के घर में घुसे। आरोपियों ने घर के बाहर सो रहे नितिन पर फरसे, बके सहित अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया। नितिन को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है तथा अन्य की सरगर्मी से तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें