फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur Crime: चाकू से गोदकर युवक की हत्या, माढोताल के रेगवां ग्राम की घटना

Wed, 18 Sep 2024 07:48 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक युवक की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई है। बता दें कि मामला माढोताल के रेगवां ग्राम की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में माढोताल थाना अंतर्गत आपसी रंजिश के कारण दो युवकों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से दनादन प्रहार किए, जिसके कारण युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लाश को पंचनामा कार्रवाई के लिए भिजवा दिया। आरोपी युवको की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है तथा पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन


माढोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेगवां निवासी विकास बंजारा उम्र 23 साल का गणेश विसर्जन के दौरान क्षेत्र में रहने वाले करन काला तथा अभिषेक से विवाद चल रहा था। मंगलवार को गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान उनसे विवाद हो गया था। साथियों द्वारा हस्तक्षेप किए जाने के वाद विवाद शांत हो गया था। विसर्जन के बाद सभी वापस लौट आए थे। इसके बाद रात को तीनों साथ में बैठकर विवाद कर रहे थे और उनके बीच फिर से विवाद हो गया।

विवाद के दौरान करन काला तथा अभिषेक ने विपिन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पेट, सीने तथा शरीर में चोट लगने के कारण युवक घटना स्थल पर ही बेहोश होकर गिर गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लाश को पंचनामा कार्रवाई के बाद भिजवा दिया। इस घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण गांव में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस उनके संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें