फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जबलपुर के भिटौनी ऑयल डिपो में पेट्रोलियम पदार्थ लेकर पहुंची ट्रेन में भड़की आग, दो रैक चपेट में आए

Fri, 25 Apr 2025 10:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

भिटौनी ऑयल डिपो में ज्वलनशील पदार्थ से भरी ट्रेन के दो रैक में आग लगी है। भिटौनी क्षेत्र को खाली कराया जा रहा है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि पूरी ट्रेन में पेट्रोलियम पदार्थ भरा हुआ था।  
विज्ञापन
रैक में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के शहपुरा स्थित भिटौनी ऑयल डिपो में एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है, जहां पेट्रोल से भरी 30 रैक वाली ट्रेन में भीषण आग लग गई। आग ने दो रैकों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस घटना से रेलवे सहित जिला और पुलिस प्रशासन में हड़प की स्थिति निर्मित हो गई। आनन-फानन में भिटौनी रेलवे स्टेशन सहित आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में पेट्रोल से भरे रेलवे के दो टैंकर जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन


रेलवे विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहपुरा-भिटौनी स्थित बीपीसीएल कंपनी के लिए रेलवे के 30 बैगन की मालवाहक गाड़ी में पेट्रोल भरकर सप्लाई करने लाया गया था। मालवाहक ट्रेन भिटौनी स्टेशन में खड़ी हुई थी। इस दौरान रात लगभग 9 बजे बैगन नम्बर 10 में आग भड़क गई। आग में 11 नंबर बैगन चपेट में आया। खतरे का अलार्म बजते हुए रेलवे विभाग ने राहत व बचाव के लिए टीम को रवाना कर दिया गया। इस घटना के कारण रेल यातायात भी प्रभावित रहा। घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

ये भी पढ़ें- छात्राओं से दरिंदगी: आरोपी पहली ही मुलाकात में बना लेते थे दुष्कर्म का वीडियो, धर्म बदलने के लिए बनाया दबाव
विज्ञापन


कूलिंग का कार्य जारी
नगर निगम के दमकल विभाग के प्रभारी कुशल ठाकुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी मिलने पर चार फोम फायर वाहन को घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया था। इस अलावा शाहपुरा स्थित पेट्रोलियम डिपो से भी फोम फायर गाड़ी पहुंच गई थी। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने के बाद कूलिंग का कार्य जारी है। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पहलगाम घटना के विरोध में लोगों ने किया शहर बंद, आतंकियों के लिए की सख्त सजा की मांग

आसपास का क्षेत्र खाली कराया
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि एहतियात की तौर पर आसपास के क्षेत्र को खाली करवा लिया गया था। आग को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया गया है। स्थिति पूरी तरह से सामान्य है और किसी प्रकार के भय का वातावरण नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें