फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 150 रुपये चुराकर भाग रहे युवक को फेंककर मारी कैंची, मौत, किराना दुकान संचालक पुलिस गिरफ्त में

Fri, 20 Oct 2023 11:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक युवक को 150 रुपये चुराना भारी पड़ गया। दुकानदार ने उसे रोकने के लिए कैंची फेंककर मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। अब दुकानदार हत्या के आरोप गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर किराना दुकान से डेढ़ सौ रुपये चुराकर युवक भाग रहा था तभी दुकान संचालक आ गया और भाग रहे चोर पर कैंची फेंक दी। कैंची लगने के कारण चोरी की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी दुकान संचालक के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सीएसपी गोरखपुर एचआर पांडे के अनुसार संजीवनी नगर लाल बाबा क्षेत्र में अभिषेक ठाकुर की किराना दुकान है। सुबह लगभग 8 बजे वह दुकान खोलकर किसी काम से चला गया था। सूनी दुकान देखकर नरसिंहपुर जिले के बौछार ग्राम निवासी गोली पटेल चोरी करने के लिए दुकान में घुस गया। दुकान के गल्ले में रखे लगभग डेढ सौ रुपये चुराकर भाग रहा था। इसी दौरान दुकान संचालक आ गया और चोर के रोकने के लिए दुकान में रखी कैंची फेंककर मार दी। कैंची उसके जांघ में लगी और नस कटने के कारण खून बहने लगा।

चोर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। खून अधिक बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर लाश को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी दुकान संचालक को अभिरक्षा में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें