फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP High Court: आरक्षित वर्ग को नहीं मिल रहा प्रमोशन, हाईकोर्ट ने जवाब किया तलब

Sat, 20 Aug 2022 06:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल के माइक्रो बायलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर पदस्थ डॉ. प्रियंका सिंह टेकाम ने याचिका दायर की है। इसमें कहा गया था कि प्रमोशन में रोस्टर प्रक्रिया का पालन अस्पताल प्रबंधन द्वारा नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन
court new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल स्थित शासकीय गांधी मेडिकल कॉलेज में रोस्टर के तहत आरक्षित वर्ग को प्रमोशन नहीं दिए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट जस्टिस विशाल घगट की एकलपीठ ने अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


बता दें कि गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल के माइक्रो बायलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर पदस्थ डॉ. प्रियंका सिंह टेकाम ने याचिका दायर की है। इसमें कहा गया था कि प्रमोशन में रोस्टर प्रक्रिया का पालन अस्पताल प्रबंधन द्वारा नहीं किया जा रहा है। एसोसिएट प्रोफेसर के तीन पदों के लिए रोस्टर प्रक्रिया के तहत दो में सामान्य, एक सीट में आरक्षित वर्ग को प्रमोशन दिया जाना है। आरक्षित वर्ग को प्रमोशन देने के बजाए सामान्य वर्ग के व्यक्ति को प्रमोशन का लाभ दिया गया, जो अवैधानिक है।

याचिका की सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने संचालक मेडिकल एजुकेशन व स्वास्थ्य विभाग, संभागायुक्त, डीन व सीईओ तथा डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता आदित्य संघी उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें