फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election Result: महाकौशल में रहा रोचक मुकाबला, फग्गन सिंह कुलस्ते व गौरी शंकर बिसेन जैसे दिग्गज हारे

Sun, 03 Dec 2023 09:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

MP Election Result: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम सांमने आ गए हैं। जहां भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जीत मिली है। लेकिन इस चुनाव में कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि महाकौशल क्षेत्र की निवास विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को पराज्य का सामना करना पड़ा। 
 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला, जबलपुर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकौशल क्षेत्र के भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टी के दिग्गज नेताओं को पराज्य का सामना करना पड़ा। मंडला की निवास विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को पराजय का सामना करना पड़ा। इधर, बालाघाट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री गौरी शंकर बिसेन को हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


जबलपुर पश्चिम से सांसद राकेश सिंह जीते
बता दें कि बालाघाट जिले की परसवाड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी तथा राज्य मंत्री राम किशोर कांवरे को पराज्य भी का सामना करना पड़ा। वहीं जबलपुर जिले की पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व कैबिनेट मंत्री तरूण भानोट को हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर भाजपा ने चार बार के सांसद राकेश सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था जिन्होंने जीत दर्ज की है। वहीं, नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति को पराजय का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें