फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: खाना नहीं देने पर बेटे ने की मां की हत्या, पिता और भाई-बहनों के सामने हंसिया से किया हमला

Fri, 13 Mar 2026 04:15 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Jabalpur News: जबलपुर के कुंडम थाना क्षेत्र में एक युवक ने खाना नहीं मिलने के विवाद में अपनी ही मां की हंसिया से हत्या कर दी। घटना के दौरान पिता और छोटे भाई-बहन भी घर में मौजूद थे। वारदात के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने जंगल से पकड़ लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिले के कुंडम थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया बदरिया में एक युवक ने मामूली विवाद के चलते अपनी ही मां की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि खाना नहीं मिलने से नाराज होकर बेटे ने पहले तसले से हमला किया और बाद में हंसिया से वार कर मां की जान ले ली। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


खाना नहीं बनने पर हुआ विवाद
कुंडम थाना प्रभारी सतीष अंधवान के अनुसार ग्राम जमुनिया बदरिया निवासी 49 वर्षीय जमुना मरावी गुरुवार सुबह घर में काम कर रही थीं। इसी दौरान उनका बड़ा बेटा दीपक मरावी (24) घर पहुंचा और खाने की मांग करने लगा। मां ने बताया कि खाना अभी तैयार नहीं हुआ है और थोड़ा समय लगेगा। इस बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

पहले तसले से हमला, फिर हंसिया से वार
घर में मौजूद छोटे भाई और बहन ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत करा दिया था। लेकिन करीब आधे घंटे बाद दीपक फिर मां के पास पहुंचा और झगड़ा करने लगा। अचानक उसने घर में रखा तसला उठाकर मां पर हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गईं। उन्हें बचाने आए पिता श्याम सिंह मरावी को भी आरोपी ने धक्का दे दिया। इसके बाद आरोपी ने दीवार पर रखा हंसिया उठाकर मां के सिर और गले पर कई वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


आरोपी को जंगल से पकड़ा
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने जंगल में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: सीधी में गैस को लेकर हंगामा, लोगों ने कलेक्टर आवास घेरा, भड़के SDM बोले- यहां क्यों आए?
विज्ञापन


मजदूरी कर चलाता है परिवार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार गांव में मजदूरी कर जीवन-यापन करता है। घर में माता-पिता के साथ छोटे भाई-बहन रहते हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी सहित उसके भाई-बहन मानसिक रूप से अस्वस्थ भी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें