फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाश पूरी : दिल्ली से लापता हुआ 23 वर्षीय रैपर MC Kode को पुलिस ने जबलपुर में ढूंढ निकाला

Wed, 09 Jun 2021 05:15 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर।

सार

पुलिस लगातार इस रैपर की खोज में लगी हुई थी। अपनी तकनीकी टीम की मदद से पुलिस ने MC Kode का फोन बंद होने से पहले उनकी आखिरी लोकेशन का पता लगा लिया था।
विज्ञापन
रैपर आदित्य तिवारी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने 1 जून को घर से लापता हुए वसंत कुंज में रहने वाले 23 वर्षीय रैपर आदित्य तिवारी को ढूंढ निकाला है। पुलिस ने जानकारी दी है कि तिवारी की तलाश में अभियान चलाया गया था। इस दौरान तिवारी की लोकेशन मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में होने का पता चला था। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंची और तिवारी को अपने साथ लेकर लौट रही है। बता दें कि तिवारी को रैपर एमसी कोड के नाम से भी जाना पहचाना जाता है।

विज्ञापन


दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि रैपर आदित्य तिवारी मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपने दोस्त के घर पर है। उन्होंने बताया कि पुलिस के एक दल को जबलपुर भेजा गया जहां बुधवार को उसका पता लगा गया। उनके अनुसार, तिवारी को राष्ट्रीय राजधानी वापस लाया जा रहा है जहां उससे पूछताछ की जाएगी।

पुलिस ने यहां बताया था कि रैपर के लापता होने के बाद उसकी मां दीपा ढींगरा ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि वसंत कुंज निवासी दीपा ढींगरा ने अपनी शिकायत में कहा था कि उनका बेटा बुधवार से लापता है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दीपा ढींगरा ने शुक्रवार को दर्ज कराई गई शिकायत में यह भी उल्लेख किया था कि तिवारी ने इंस्टाग्राम पर एक सुसाइड नोट पोस्ट किया था और उसका फोन बाद में बंद पाया गया।
विज्ञापन


अपने बेटे का जबलपुर में पता चलने के बाद ढींगरा ने कहा कि तिवारी का रैप गाना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसे ट्रोल किया गया था। उन्होंने कहा कि उसे सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां भी मिली थीं। इस वजह से वह परेशान था और घर छोड़ गया। वह मानसिक रूप से थक गया है।

ढींगरा ने कहा कि इसके लिए माफी मांगने के बावजूद, धमकियां आना बंद नहीं हुईं। उसे थप्पड़ मारने वाले शख्स को 50,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें शाम साढ़े चार बजे खबर मिली कि उनके बेटे का पता लगा लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, 25 मई को ट्विटर पर हैशटैड अरेस्ट एमसीकोड ट्रेंड कर रहा था, जिसमें लोग न सिर्फ उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे, बल्कि उन्हें तरह-तरह की धमकियां भी मिल रही थीं, जिससे परेशान होकर इस रैपर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खुदकुशी का नोट लिखा था और इसके बाद से ही लापता हो गया था। दिल्ली पुलिस लगातार इस मामले की छानबीन कर रही है।

MC Code की आखिरी लोकेशन नोएडा मिली थी

पुलिस लगातार इस रैपर की खोज में लगी हुई थी। अपनी तकनीकी टीम की मदद से पुलिस ने MC Kode का फोन बंद होने से पहले उनकी आखिरी लोकेशन का पता लगा लिया था। उनकी अंतिम लोकेशन नोएडा थी, जिसके बाद से फोन बंद हो गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सभी सोशल मीडिया साइट्स को पत्र लिखकर तिवारी के खाते से संबंधित उपलब्ध सभी जानकारी मांगी गई थी।

वहीं रैपर की मां का कहना था कि 1 जून को सुबह लगभग 11 बजे MC Kode अपने घर से निकला था। कुछ देर बाद उसने आत्महत्या का नोट इंस्टाग्राम पर साझा किया। इस सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा था कि पुरानी यमुना नदी के पुल पर खड़ा हूं, यमुना मुझे बुला रही है। काफी समय तक अपने बेटे के घर न लौटने के बाद उनके परिवार ने दिल्ली पुलिस में बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

क्या है पूरा मामला

Mc Kode की मां ने एक चैनल से की बातचीत में इस पूरे मामले के बारे में बताया था। तिवारी की मां ने कहा था कि 6 साल पहले जब उनका बेटा 17 साल का था तो एक 'रैपर चैलेंज' में उसे महाभारत का टॉपिक मिला था और उसने उसी पर एक रैप बनाया था। 6 साल के बाद अचानक से Mc Kode का ये वीडियो सोशल मीडिया पर इतना अधिक वायरल हो गया कि उनके बेटे के खिलाफ लोगों ने ट्विटर पर का ट्रेंड शुरू कर दिया।

उनके बेटे को न सिर्फ सोशल मीडिया पर अपशब्द कहे गए, बल्कि लगातार धमकियां भी मिल रही थीं। उसे गिरफ्तार करने की मांग भी की गई। जिसके बाद उसने सोशल मीडिया पर लोगों से माफी भी मांगी, इसके बावजूद धमकियां मिलना बंद नहीं हुआ। जिससे वह काफी परेशान और उदास हो गया था।
विज्ञापन

कौन हैं MC KODE

Mc Kode दिल्ली के वसंत कुंज में रहने वाले एक रैपर हैं। उनका असली नाम आदित्य तिवारी है और वो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। बहुत ही कम उम्र में दिल्ली के इस रैपर को कई अच्छे ब्रांड्स मिल चुके हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर मिल रही इन धमकियों से युवा आदित्य इतना अधिक घबरा गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट डालकर अपना अकाउंट बंद कर दिया और लापता हो गए। इस मामले में फोन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अपनी पड़ताल और तेज कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें