फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh News: परिवहन विभाग की वसूली से भड़के विधायक, अधिकारियों को फटकारा और भगाया, वीडियो वायरल

Mon, 08 Aug 2022 06:28 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

सार

मध्यप्रदेश के मंडला जिले में विधायक डॉ. अशोक मर्शकोले संभागीय उड़नदस्ते टीम की वसूली की शिकायतें मिलने पर मौके पर पहुंचे। डांट-फटकारकर अधिकारियों को वहां से भगाया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। 
विज्ञापन
मंडला में विधायक डॉ. मर्शकोले उड़नदस्ता प्रभारी को फटकारते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मंडला जिले के विधायक डॉ. अशोक मर्शकोले का एक वीडियो वायरल हो गया है। उसमें वे परिवहन विभाग के उड़नदस्ते को भगा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह लोग अवैध वसूली कर रहे थे। न तो पुलिसवाले वर्दी में थे और न ही अन्य नियमों के अनुसार वसूली हो रही थी। इस वजह से उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी से बात की और वसूली कर रहे कर्मचारी-अधिकारियों को वहां से भगाया।  
विज्ञापन


मामला रविवार का है। विधायक को पता चला कि मंडला-जबलपुर मार्ग पर संभागीय उड़नदस्ता टीम खड़ी है। डंडे के जोर पर वसूली कर रही है। विधायक ने जैसे ही उनसे सवाल किए, उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। कुछ कर्मचारी तो कुछ ही मिनटों में दफा हो गए। कुछ दूर पर फ्लाइंग स्क्वॉड प्रभारी राजेंद्र साहू ने उन्हें बताया कि चेकिंग नियमित हो रही है। इसी दौरान मौके पर एक वाहन चालन ने विधायक को बताया कि उन्हें एंट्री के नाम पर परेशान किया जा रहा है। तब विधायक ने परिवहन विभाग के उपायुक्त संतोष पाल से बात की। विधायक ने पूछ लिया कि परिवहन विभाग के कर्मचारी यूनीफॉर्म में नहीं थे। परिचय पत्र भी उनके पास नहीं था। 





गाड़ी छोड़कर भाग खड़े हुए युवक
विधायक ने जैसे ही गाड़ी में मौजूद निजी लोगों से आईडी कार्ड पूछा, वह ऐसे ही भाग गए। मुख्य मार्ग से कुछ दूर खड़े चार पहिया वाहन को देखा गया तो उसमें एक नए उम्र के युवक ने खुद का परिचय राजेंद्र साहू के रूप में देते हुए बताया कि वह उड़नदस्ता प्रभारी है हालांकि विधायक ने उनसे वर्दी में ना होने का कारण पूछा तो वह जवाब नहीं दे पाए जिसके कारण विधायक द्वारा कुल की गाड़ी को बीजाडांडी थाने में खड़ा करा दिया गया।
विज्ञापन


विधायक ने लगाए अवैध वसूली के आरोप 
निवास विधायक डॉ. मर्सकोले ने बताया कि ट्रक चालक उन्हें शिकायतें कर रहे हैं कि दस्तावेज होने के बाद भी उन्हें परेशान किया जाता है। मंडला-जबलपुर मार्ग पर अघोषित चेक पोस्ट बनाया है। उस पर वसूली की जाती है। प्राइवेट कटर जबरन वसूली करते हैं। यह वसूली रोकने के लिए उन्होंने पत्र लिखकर पूर्व में भी परिवहन विभाग के अधिकारियों को सचेत किया गया था। इसके बाद भी अवैध वसूली के खेल में विभाग शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। उड़नदस्ता टीम कभी परमिट, तो कभी टैक्स और ओवरलोड के नाम पर वसूली करती है। जबलपुर के विभागीय परिवहन अधिकारी संतोष पाल ने कहा कि मेरे पास विधायक का फोन आया था कि उड़नदस्ता टीम चेकिंग कर रही है लेकिन न तो प्रभारी यूनीफॉर्म में है और न ही अन्य लोग। उन्हें हिदायत दी गई है कि अगर वह चेकिंग में जाएं ड्रेस का प्रयोग करें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें