फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: मप्र हाईकोर्ट को मिले तीन नये जज, कार्यरत जजों की संख्या 35 हुई, अभी भी 18 पद रिक्त

Mon, 26 May 2025 09:51 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
विज्ञापन
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मप्र हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति की अनुमति के बाद केन्द्रीय न्याय विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी की है। इनमें जबलपुर के अधिवक्ता अमित सेठ और ग्वालियर से दीपक खोट व पवन द्विवेदी शामिल हैं। अमित सेठ का नाम पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से केंद्र में अटका हुआ था। अमित वर्तमान में उप महाधिवक्ता के पद पर पदस्थ हैं। जल्द ही एक्टिंग चीफ जस्टिस नवनियुक्त जजों को शपथ दिलाएंगे। तीन नई नियुक्तियों के साथ ही कार्यरत जजों की संख्या 35 हो गई है। मप्र हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल स्वीकृत पद 53 हैं। अभी भी 18 पद रिक्त हैं।

विज्ञापन


जस्टिस सचदेवा बन सकते हैं चीफ जस्टिस
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मप्र हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की नियुक्ति के लिए एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा के नाम की अनुशंसा की है। कॉलेजियम ने सोमवार को अलग-अलग उच्च न्यायालयों में रिक्त पड़े मुख्य न्यायाधीश के पदों पर नियुक्ति के लिए केन्द्र को नाम भेजे हैं। गौरतलब है कि जस्टिस सचदेवा ने 24 मई को ही कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें