फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: पांच करोड़ रुपये के जाली नोट बरामद, पुलिस ने आठ लोगों को किया गिरफ्तार

Mon, 28 Jun 2021 12:10 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, बालाघाट।

सार

मध्यप्रदेश पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर कथित रूप से उनके कब्जे से पांच करोड़ रुपये के जाली नोट जब्त किए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर कथित रूप से उनके कब्जे से पांच करोड़ रुपये के जाली नोट जब्त किए हैं। बालाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने रविवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि बालाघाट व बैहर पुलिस को नकली नोट खपाने संबंधी सूचना मिली थी। 

विज्ञापन


इसमें संयुक्त टीम बनाकर पिछले दो दिनों तक कार्रवाई की गई, जिसमें मध्यप्रदेश के बालाघाट से छह और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गोंदिया से दो लोगों की गिरफ्तारी हुई। उन्होंने कहा कि इन आरोपियों से पांच करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। ये नकली नोट 10 रुपए से लेकर 2,000 रुपए तक के हैं।

तिवारी ने बताया कि गिरोह के सरगना व सप्लाई चेन से जुड़ी जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है इस मामले में कई अहम खुलासे होंगे।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में राहुल मेश्राम (25), अनंतराम पांचे (38), हरिराम पांचे (33), नन्हूलाल विश्वकर्मा (40), हेमंत उइके (30), मुकेश तवाड़े (30), सोहन लाल (30) एवं रामेश्वर मौजे (40) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें