पीयूष और ज्योति श्यामदासानी
- फोटो : सोशल मीडिया
हत्या को अलग रूप देने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे...
वहीं, दूसरी तरफ ज्योति का पति पीयूष ने स्वरूप नगर थाने में जाकर पत्नी के अपहरण की झूठी कहानी सुनाई थी। पीयूष ने इस मामले को लूट और अपहरण की वारदात दिखाने की कोशिश की थी। इसके लगभग दो घंटे बाद ज्योति का खून से लथपथ शव मिला था। इसके बाद पति पीयूष से कड़ाई से पूछताछ में उसने सच उगल दिया था। पीयूष ने अपनी प्रेमिका मनीषा मखीजा के प्रेमजाल में फंसकर सुपारी किलर से अपनी पत्नी ज्योति की जघन्य तरीके से हत्या करवाई थी।
गहने और चाकू बरामद...
पुलिस ने पीयूष श्यामदासानी और उसकी प्रेमिका मनीषा मखीजा, मनीषा के ड्राइवर अवधेश कुमार चतुर्वेदी, पीयूष से सुपारी लेकर हत्या की साजिश रचने वाले आशीष कश्यप और सुपारी किलर रेनू, अखिलेश कनौजिया और सोनू कश्यप के अलावा व सही जानकारी न देने पर पीयूष के पिता ओमप्रकाश, मां पूनम और दो भाइयों मुकेश और कमलेश के खिलाफ मुकदमा दर्जकर चार्जशीट कोर्ट में पेश की थी। रेनू और सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। रेनू के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू और ज्योति के गहने बरामद किए थे।
लाइव आडियो सुनता रहा पीयूष...
चाकुओं से गोदकर शव इतना क्षत-विक्षत कर दिया गया था कि पोस्टमॉर्टम के दौरान डॉक्टरों के हाथ कांपने लगे थे। हत्यारों ने ज्योति पर कम से 18 वार किए थे। पेट, गर्दन के अलावा सिर में ताबड़तोड़ चाकू मारे गए थे। ज्योति के पति पीयूष ने हत्यारों से कहा था कि उस पर तब तक वार करना, जब तक उसकी सांसें न उखड़ जाएं। हत्यारों के फोन पर ज्योति पर चाकुओं से किए जा रहे वार के बाद ज्योति की चीखों को पीयूष सुनता रहा। इस हत्याकांड में सरकार की ओर से नियुक्त विशेष अभियोजक दामोदर मिश्रा और एडीजीसी धर्मेंद्र पाल सिंह का कहना है कि पीयूष ने मनीषा के ड्राइवर अवधेश को 80 हजार रुपये कैश और हत्या के दौरान ज्योति की पहनी हुई ज्वेलरी का सौदा किया था। पुलिस के अनुसार हत्यारों ने ज्योति की हत्या के बाद उसकी हीरे और पन्ना की तीन अंगूठी और हीरे की दो बालियों को उसकी बॉडी से उतार लिया था। न्यायालय में ज्योति के पिता ने इन गहनों की शिनाख्त कर ली थी।