फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: कुल्हाड़ी हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला, आरोपी भतीजे को उम्रकैद

Sat, 16 May 2026 08:29 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सुन्दरादेही में पारिवारिक विवाद खूनी वारदात में बदल गया। पैसों को लेकर हुए झगड़े के बाद मां को रोता देख गुस्से में आए युवक संतोष सिंह लोधी ने अपनी चाची हल्ली बाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मा
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सुन्दरादेही में पारिवारिक विवाद के बाद हुई महिला की हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। पाटन अपर सत्र न्यायाधीश स्वयं प्रकाश दुबे की अदालत ने आरोपी संतोष सिंह लोधी को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

पैसों के विवाद से शुरू हुआ झगड़ा

विशेष लोक अभियोजक संदीप जैन ने अदालत को बताया कि ग्राम सुन्दरादेही निवासी बाराती लोधी ने अपनी मां से 15 हजार रुपये उधार लिए थे। इसी बात को लेकर उसकी भाभी गौरा बाई से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर बाराती सिंह ने अपनी भाभी गौरा बाई को धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी। घटना के बाद बाराती सिंह वहां से अपनी ससुराल चला गया।

मां को रोता देख गुस्से में आया बेटा

दोपहर करीब ढाई बजे गौरा बाई का 27 वर्षीय बेटा संतोष सिंह लोधी खेत से घर पहुंचा। उसके हाथ में कुल्हाड़ी थी। घर पहुंचने पर उसने अपनी मां को रोते हुए देखा, जिससे वह गुस्से में आ गया। इसके बाद संतोष अपने चाचा बाराती सिंह को तलाशने लगा। इसी दौरान उसका सामना अपनी चाची हल्ली बाई से हो गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhojshala Case Live: हिंदू पक्ष को पूजा-अर्चना का अधिकार; मुस्लिम पक्ष जा सकता है सुप्रीम कोर्ट; धार में जश्न

कुल्हाड़ी से कई वार, मौके पर हुई मौत

चाची हल्ली बाई से विवाद के दौरान संतोष सिंह ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से उन पर कई वार कर दिए। गंभीर हमले में हल्ली बाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बेलखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चालान पेश किया।

गवाह और सबूतों के आधार पर सुनाई सजा

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में पेश किए गए गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी संतोष सिंह लोधी को दोषी पाया गया। इसके बाद पाटन अपर सत्र न्यायाधीश स्वयं प्रकाश दुबे की अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास और पांच हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें