फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पर हाईकोर्ट सख्त, स्टेट बार काउंसिल सचिव की नियुक्ति रद्द

Sat, 20 Dec 2025 08:24 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

नियम विरुद्ध आउट ऑफ टर्न प्रमोशन से लोअर डिवीजन क्लर्क को सचिव बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने नियुक्ति असंवैधानिक ठहराई। योग्यता और चयन प्रक्रिया के बिना पदोन्नति को अधिवक्ता अधिनियम का उल्लंघन मानते हुए सचिव व सहायक सचिव की नियुक्ति रद्द कर दी गई।

विज्ञापन
जबलपुर हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नियम विरुद्ध तरीके से आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर लोअर डिवीजन क्लर्क को स्टेट बार काउंसिल का सचिव बनाये जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा तथा जस्टिस विनय सराफ ने बिना योग्यता और चयन प्रक्रिया के बिना सचिव पद पर नियुक्ति को असंवैधानिक करार दिया है। युगलपीठ ने सचिव को पद से हटाने के आदेश जारी किये हैं।
विज्ञापन


स्टेट बार काउंसिल सदस्य शैलेंद्र वर्मा, अहादुल्ला उस्मानी सहित अन्य पांच की तरफ से दायर की गई। याचिका में कहा गया था कि लोअर डिवीजन क्लर्क के पद पर पदस्थ गीता शुक्ला को नियम विरूद्ध तरीके से प्रमोशन देकर स्टेट बार काउंसिल ने 31 जनवरी 2022 को सहायक सचिव के पद पर पदोन्नत किया। योग्यता नहीं होने के बावजूद भी उन्हें 6 पदों का प्रमोशन देकर सहायक सचिव बनाया गया था।

इसके बाद 9 जुलाई 2024 को उन्हें सचिव बना दिया गया। स्टेट बार काउंसलिंग ने साल 2019 में सहायक सचिव पद के लिए परीक्षा का आयोजन किया था। उक्त परीक्षा में गीता शुक्ला भी शामिल हुई थी और उन्हें सिर्फ पांच अंक प्राप्त हुए थे और उनकी रैंकिंग 12 थी। पांच साल के अधिवक्ता का अनुभव नहीं होने के बावजूद भी वह परीक्षा में शामिल हुई थी।
विज्ञापन

युगलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि सचिव महत्वपूर्ण पद है और इस पद पर नियुक्ति के लिए योग्यताएं और नियमों निर्धारित है। नियुक्ति से पहले उन्हें पूरा करना अनिवार्य है। स्टेट बार काउंसिल ने गीता शुक्ला को सहायक सचिव और सचिव के पद पर नियुक्त कर अधिवक्ता अधिनियम, 1961, विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन किया है।

ये भी पढ़ें- Bhopal Metro: 2009 में देखा था सपना, 16 साल बाद साकार हुआ, राजधानी को फास्ट और स्मार्ट परिवहन की सौगात
विज्ञापन


आउट ऑफ टर्न प्रमोशन के लिए एग्जीक्यूटिव कमेटी की कोई सिफारिश नहीं की थी। चेयरमैन ने अपनी मर्ज़ी से एक्टिंग सेक्रेटरी के तौर पर अपॉइंट किया था और फिर जनरल बॉडी ने उन्हें असिस्टेंट सेक्रेटरी के पद पर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया। इसके बाद उन्हें बिना ज़रूरी क्वालिफिकेशन और सिलेक्शन प्रोसेस से सचिव नियुक्त कर दिया। युगलपीठ ने गीता शुक्ला को असिस्टेंट सेक्रेटरी तथा सेक्रेटरी के पद की नियुक्ति को रद्द दिया। मध्य प्रदेश की स्टेट बार काउंसिल नियमों और तय योग्यताओं के अनुसार स्टेट बार काउंसिल के सेक्रेटरी व असिस्टेंट सेक्रेटरी पद पर दो महीने के अंदर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें