फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khamaria Ordnance Factory Accident Jabalpur: चार सदस्यीय कमेटी करेगी जांच, घायलों की हालत में सुधार

Wed, 23 Oct 2024 09:54 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

आयुध निर्माणी खमरिया फैक्ट्री में मंगलवार सुबह मिसाइल को बॉयल आउट करने समय हुए ब्लॉस्ट की जांच के लिए महाप्रबंधक की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिले में स्थित आयुध निर्माणी खमरिया फैक्ट्री में मंगलवार सुबह मिसाइल को बॉयल आउट करने समय हुए ब्लॉस्ट की जांच के लिए महाप्रबंधक की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। ब्लॉस्ट की घटना में दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि ब्लास्ट बिल्डिंग नंबर 200 एफ-6 सेक्शन मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे तेज धमाका के साथ ब्लॉस्ट हो गया। ब्लॉस्ट इतना शक्तिशाली था कि बिल्डिंग में कार्य कर रहे कर्मचारी एलेक्जेंडर टोप्पो का शव फैक्ट्री के बाउण्ड्री वॉल के करीब 300 मीटर के दायरे में अलग-अलग टुकड़ों में मिला था। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल रणधीर कुमार की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। घटना में गंभीर रूप से घायल श्याम ठाकुर को उपचार के लिए महाकौशल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

फैक्ट्री के जनसंपर्क अधिकारी अविशान शंकर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की जांच के लिए महाप्रबंधक आरके गुप्ता की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में उप महाप्रबंधक सीपी फुलकर, कार्य प्रबंधक पंकज शर्मा तथा सेफ्टी अधिकारी कैलाश चंद्र सदस्य होंगे। अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कृष्णपाल को डिस्चार्ज कर दिया गया है। घायल चंदन कुमार को गुरुवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, श्यामलाल की स्थिति में सुधार है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है। स्थिति में सुधार होने के कारण उन्हें उपचार के लिए एयर लिफ्ट करने की आवश्यकता नहीं है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें