फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narsinghpur News: मां की हत्या का आरोपी बेटा पहुंचा जेल, शराब के लिए रुपये नहीं देने पर पत्थर से कुचला था सिर

Wed, 14 Aug 2024 05:47 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर

सार

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मां के सिर पर पत्थर पटककर हत्या करने वाला बेटा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
जेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरसिंहपुर जिले में शराब के लिए रुपये नहीं देने पर कलयुगी बेटे ने पत्थर से सिर कुचलकर मां की हत्या कर दी। पुलिस ने सरगर्मी से तलाश कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


डीएसपी नरसिंहपुर मनोज गुप्ता के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे स्टेशनगंज थानान्तर्गत गयादत्त निवासी गुलाब बाई की हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि महिला के सिर पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। पूछताछ के दौरान पड़ोसियों ने बताया कि महिला के पति की मौत पूर्व में हो गई थी। वह अपने बेटे विजय राजपूत के साथ रहती थी। बेटा के आदतन शराबी होने के कारण उसकी शादी नहीं हुई थी। सुबह नशे में धुत बेटा शराब के लिए रुपये मांग रहा था। मां ने इनकार किया तो बेटे ने पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में टीम गठित की थी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गल्ला मंडी रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय के आदेश पर जेल भिजवा दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें