फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: चाकू मारा तो छीनकर कर दी उसी की हत्या, दो पक्षों में खूनी संघर्ष में एक मृत, दो घायल

Fri, 29 Dec 2023 07:58 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर

सार

जबलपुर में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जिसका चाकू था, उसी से छुड़ाकर मारा गया है। विवाद में दो लोग भी घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक की मौत हो गई तो दो लोग घायल हुए हैं। युवक ने जिस चाकू से हमला किया, दूसरे पक्ष ने उसे छीनने के बाद उसी पर हमला कर दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


तिलवारा थाना प्रभारी सरिता वर्मन के अनुसार शास्त्री नगर स्थित किराना दुकान के सामने गुरुवार की देर रात रितेश ठाकुर (22) अपने भाई अंचल के साथ खड़ा था। तभी हर्षित उर्फ मनु श्रीवास अपने तीन अन्य साथियों के साथ आया। पुरानी रंजिश के कारण रितेश व हर्षित के बीच विवाद हो गया। रितेश ने चाकू निकालकर हर्षित पर प्रहार कर दिया। हर्षित व उसके साथियों ने चाकू छीनकर रितेश व उसके भाई पर ताबड़तोड़ प्रहार किए।

इस घटना में रितेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों घायल युवकों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने हर्षित तथा उसके साथियों के खिलाफ हत्या तथा अंचल व उसके भाई रितेश के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हर्षित के दो साथियों की गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें