फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, एक घायल, हेलमेट होता तो बच जाती जान

Sun, 15 Jan 2023 08:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में दो सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई तथा एक युवक घायल हो गया। दोनों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। मृतकों में एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। 
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर के माढ़ोताल थाना इलाके में घटित दो सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई तथा एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने सूचना मिलने में प्रकरण दर्ज कर शवों को पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


माढ़ोताल थाना प्रभारी रीना पांडे के अनुसार कांचघर निवासी 27 वर्षीय मनीष चौधरी कारपेंटरी का काम करता था। वह अपने साथी सौरभ के साथ मोटरसाइकिल से शनिवार की रात लौट रहा था। पाटन बायपास में अज्ञात लोडिंग वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके कारण दोनों सड़क पर गिर गए। चालक हेलमेट नहीं पहने हुए था, जिसके कारण उसे सिर में गंभीर चोट आई थी और उसकी मौत हो गई। दूसरे युवक को भी चोट पहुंची है। उसका उपचार चल रहा है। 

थाना प्रभारी रीना पांडे ने बताया कि कृष्णा रिसॉर्ट के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक के घायल होने के सूचना मिली। युवक के पास मिली आईडी से उसकी शिनाख्त उत्तर प्रदेश खैरी निवासी अपूर्व पिता आदित्य शुक्ला के रूप में हुई। जिसे उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अज्ञात वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें