फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: राशि दोगुनी करने के नाम पर ठगी करने वालों को 7-7 साल की सजा, चारों दोषियों पर 16 लाख का जुर्माना भी

Thu, 28 Jul 2022 10:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर कोर्ट ने धोखाधड़ी करने वाले चार लोगों को सात-सात साल की सजा दी है। साथ ही चारों पर 16 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। 
विज्ञापन
court new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोगों से कम समय में राशि दोगुनी करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले चार आरोपियों को जिला अदालत ने दोषी करार देते हुए सात-सात साल की सजा सुनाई है। अदालत ने चारों आरोपियों पर 16 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


अदालत को अभियोजन पक्ष की ओर से बताया गया कि आस्था बिल्ड टेक लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर व एजेंट आरोपी रामफल रजक, रतनदास गुप्ता, कौशलेश मौर्य, खेमराज गुप्ता व रजितराम ने करीब 36 लोगों से एक लाख से 50 हजार व 20 हजार की राशि की एफडी कराने का झांसा देते हुए उक्त राशि कम समय में दोगुनी होने का लालच दिया और उसके बाद कंपनी फरार हो गई। फरियादी ज्योति सोंधिया सहित अन्य की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था। 

सुनवाई पश्चात् अदालत ने चारों आरोपियों को सात-सात साल की सजा व आरोपी रजितराम पर 10 लाख, कौशलेश, खेमराज व रतनदास पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मामले में शासन की ओर से एजीपी राजेश तिवारी ने पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें