फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: मौसम खराब होने के चलते नहीं उड़ा प्लेन, सड़क मार्ग से डॉक्टर की निगरानी में भोपाल ले जाया जाएगा लिवर

Thu, 21 Sep 2023 10:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Jabalpur: भोपाल में भर्ती एक व्यक्ति को लिवर की आवश्यकता थी। लिवर प्रत्यारोपण प्रकिया के लिए डॉक्टरों की विशेष टीम राज्य सरकार के विमान से जबलपुर आई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रेन डेड व्यक्ति का लिवर राजधानी भोपाल में भर्ती मरीज को प्रत्यारोपित किया जाना था। लिवर ले जाने के लिए प्रदेश सरकार ने सरकारी विमान उपलब्ध करवाया था। मौसम खराब होने के कारण प्लेन के उड़ान नहीं भर पाने के कारण सड़क मार्ग से लिवर को भोपाल ले जाया जाएगा।

विज्ञापन


सीएचएमओ डॉक्टर संजय मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय नगर निवासी राजेश सराफ उम्र 64 साल ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से ग्रस्ति थे। उन्हें उपचार के लिए दमोह नाका चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। ब्रेन डेड होने के कारण परिजनों ने उनके अंग दान का निर्णय लिया था। 

भोपाल में भर्ती एक व्यक्ति को लिवर की आवश्यकता थी। लिवर प्रत्यारोपण प्रकिया के लिए डॉक्टरों की विशेष टीम राज्य सरकार के विमान से जबलपुर आई थी, जिन्हें आपरेशन कर लिवर को भोपाल ले जाना था। निजी अस्पताल से डुमना विमानतल तक ग्रीन कॉरिडोर के तैयारी की गई थी। मौसम खराब होने के कारण डॉक्टरों की निगरानी में सड़क मार्ग से लिवर को भोपाल ले जाया जाएगा। डॉक्टरों की टीम द्वारा आपरेशन कर लिवर को निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें