फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, बालाघाट में हुआ हादसा

Sat, 26 Aug 2023 09:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में हादसा हुआ है। हादसे में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा बालाघाट एरिया में हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में खेलने के बाद तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने के मौत हो गई। तालाब में उपस्थित अन्य लोग ने मासूम बच्चों को बचाने के प्रयास करते हुए बाहर निकालने के बाद उपचार के लिए अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


परसवाड़ा थानान्तर्गत ग्राम बीजाटोला निवासी मयंक कोदे उम्र आठ साल तथा पुष्पेंद्र दौने उम्र सात साल खेल रहे थे। खेलने में गंदा होने के कारण दोनों बच्चे समीप स्थित मुरम की खदान में बने तालाबनुमा गड्डे में नहाने चले गए। पानी अधिक होने के कारण दोनों बच्चे डूबने लगे। लोग बच्चों को बचाने के लिए तालाबनुमा गड्डे में कूद गए।

दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल ले गये। डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन का अमला घटनास्थल में पहुंच गया था। ग्रामीणों के अनुसार, खदान में जेसीबी मशीन से खुदाई करने के कारण गड्डा बहुत गहरा हो गया था। बारिश के कारण वह लबालबा भरा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें