फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: बरगी बांध में नहाने के दौरान दो भाइयों की डूबने से मौत, पिकनिक मनाने खमरिया टापू गया था परिवार

Sun, 15 May 2022 08:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के बरगी बांध में दुखद हादसा हो गया। यहां परिवार के साथ पिकनिक मनाने आए दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई। दो घंटों की मशक्कत के बाद शव पानी से निकाले जा सके। 
विज्ञापन
जबलपुर बरगी बांध में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते में भाई लगते थे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर बरगी बांध में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते में भाई लगते थे। वे परिवार के साथ बरगी बांध के खमरिया टापू पर पिकनिक मनाने आए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना जबलपुर के थाना बरगी के खमरिया टापू पर हुई है। बरगी नगर चौकी प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि हनुमानताल टेढ़ीनीम का एक परिवार बरगी बांध के खमरिया टापू पर पिकनिक मनाने पहुंचा था। सभी लोग मस्ती में थे। दोपहर करीब ढाई बजे 32 वर्षीय सुल्तान खान अपने भाई शोएब (26) के साथ नहाने के लिए बांध के पानी में चला गया। गहराई ज्यादा होने से दोनों का नियंत्रण बिगड़ गया। दोनों चीखने लगे। चीखें सुनकर परिवार वालों के होश उड़ गए। वे उन्हें चाहकर भी नहीं बचा सके।

सूचना मिलते ही बरगी नगर चौकी और बरगी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों और नाविकों की मदद से डैम के पानी में गहराई तक दोनों की तलाश की गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को ढूंढ़ा जा सका। जब तक उनको पानी के बाहर निकाला गया तब तक उनकी सांसें थम चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें