फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: राजुल बिल्डर और उनके सहयोगी के ठिकानों पर आईटी ने की दबिश, दस्तावेज किए बरामद

Tue, 26 Sep 2023 06:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Jabalpur News: जबलपुर शहर में एक बिल्डर के आवास और ऑफिस में इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी कार्रवाई की है। बिल्डर राजुल के कई प्रोजेक्ट पर आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने सुबह आठ बजे छापा मारा है। आयकर विभाग को मिली शिकायत के बाद यह कार्रवाई भोपाल स्थित आयकर विभाग के मुख्य कार्यालय के निर्देशन पर की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में आयकर विभाग ने मंगलवार सुबह राजुल बिल्डर के संचालक दिलीप मेहता के घर और ऑफिस में दबिश दी। आयकर विभाग के उनके सहयोगी सहित दस ठिकानों पर दबिश दी है। समाचार लिखे जाने तक आयकर विभाग की कार्रवाई जारी थी।

विज्ञापन


आयकर विभाग के अधिकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजुल बिल्डर के संचालक दिलीप मेहता के खिलाफ टैक्स चोरी तथा आयकर रिटर्न में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। आयकर विभाग की टीम द्वारा उनके घर तथा रसल चौक स्थित कार्यालय में दबिश दी गई। इसके अलावा उनके अन्य सहयोगियों के घर भी दबिश दी गई है।

आयकर विभाग की टीम ने दबिश के दौरान दस्तावेज बरामद किए हैं। सभी दस्तावेजों की बारिकी के साथ जांच की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, प्रारंभक जांच में करोड़ों रुपये के टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। बिल्डर द्वारा ग्राहकों को अधिक दर में जमीन विक्रय की जाती थी और रजिस्ट्री कम रेट में होती थी। दोनों के अंतर की रकम बिल्डर ग्राहकों से नकद लेता था, जिसका उल्लेख दस्तावेजों में नहीं होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें