फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय तोड़ा, लार्डगंज में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 04 May 2023 07:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय को तोड़ दिया। तोड़फोड़ के संबंध में कांग्रेस पार्टी की ओर से लार्डगंज में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय तोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से बजरंग दल को आंतकी संगठन बताते हुए उस पर बैन लगाने की घोषणा की गई थी। इसके विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बल्देवबाग स्थित कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


एसएसपी कोतवाली ने बताया, गुरुवार दोपहर बड़ी संख्या में युवाओं का हुजुम बल्देवबाग स्थित पत्रकार भवन में पहुंचा और बिल्डिंग व कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बजरंग दल के लोग बजरंग दल के झंडे लिए हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान तोड़फोड़ करने वाले भाग गए। घटना के संबंध में कांग्रेस पार्टी द्वारा लार्डगंज में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव का कहना है कि यह नामर्दी है। इस घटना से साबित हो गया कि बजरंग दल आतंक फैलाने वाला संगठन है। संगठन के सदस्यों के संबंध में जांच की जाए तो उनका अपराधिक रिकॉर्ड मिलेगा। ऐसे लोग भगवा पहनकर हिन्दू धर्म को अपमानित कर रहे हैं। भाजपा ऐसे संगठन का उपयोग राजनीतिक रूप में करती है। यह देखना है कि प्रदेश की भाजपा सरकार कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ करने वाले के मकान को तोड़ने की कार्रवाई कब करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें