फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: हत्यारे बाप-बेटे को उम्रकैद, कोर्ट ने 10-10 हजार का जुर्माना भी लगाया

Sat, 03 Sep 2022 09:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जमीन विवाद में किसान की हत्या करने वाले पिता-पुत्र को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों ने लाठियों और लोहे के धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
हत्या के मामले में पिता-पुत्र को उम्रकैद दी गई है। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिला अदालत ने जमीन के विवाद पर एक कृषक की हत्या करने वाले बाप-बेटे को दोषी करार दिया है। सत्र न्यायधीश नवीन सक्सेना की अदालत ने आरोपी बाप-बेटे को उम्रकैद की सजा व दस-दस हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन


अदालत को अभियोजन पक्ष की ओर से बताया गया कि आरोपी 60 वर्षीय मस्तराम मल्लाह उर्फ मत्तू व उसके बेटे रवि मल्लाह ने शासकीय भूमि को लेकर गांव आमाखेड़ा में 16 जुलाई 2017 को गोविंद सिंह पर लोहे के परेना व लाठी से हमला कर उसकी हत्या की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी बाप-बेटे को अभिरक्षा में लिया था। 

सुनवाई दौरान पेश किए गए गवाह व साक्ष्यों को मद्देनजर रखते हुए अदालत ने बाप-बेटे को दोषी करार देते हुए उक्त सजा से दंडित किया। मामले में शासन की ओर से लोक अभियोजक अशोक पटेल ने पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें