फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: तेज रफ्तार मोटरसाइकिलें आमने-सामने से भिड़ीं, दो युवकों ने मौके पर दम तोड़ा

Fri, 23 Dec 2022 04:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के थाना कटंगी थानांतर्गत दुर्गाची नाला के समीप गुरुवार की शाम दो मोटरसाइकिल सवारों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के जबलपुर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जबलपुर के थाना कटंगी थानांतर्गत दुर्गाची नाला के समीप गुरुवार की शाम दो मोटरसाइकिल सवारों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

कटंगी थाना के अनुसार गुरुवार शाम लगभग 7 बजे दुर्गाची नाला के पास एक्सीडेंट होने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटनास्थल पर दो बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थीं तथा दोनों बाइक सवार मृत अवस्था में पड़े हुए थे। मृतकों की शिनाख्त ग्राम बक्सवाही निवासी हरिसिंह लोधी उम्र 27 साल तथा ग्राम कोनीकला निवासी राजेश यादव उम्र 25 साल के रूप में हुई।
विज्ञापन


बिना नंबर की टीवीएस स्टार मोटरसाइकिल लेकर हरिसिंह अपने घर लौट रहा था। राकेश डीलक्स मोटरसाइकिल में सवार होकर सामने की तरफ से आ रहा था। दोनों तेज रफ्तार में थे और दुर्गाची नाला के समीप दोनों के बीच सीधी टक्कर हो गई। घटना में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें