फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur Crime: सरेराह चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या, दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया

Tue, 28 Nov 2023 05:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Jabalpur Crime: जबलपुर जिले में ओमती थाना अंतर्गत सिविक सेंटर से हत्या का मामला सामने आया है। यहां कुछ युवकों ने एक युवक की सरेराह चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में ओमती थाना अंतर्गत सिविक सेंटर में चार युवकों ने सरेराह एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। युवक के दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे विफल रहे। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार एक अन्य आरोपी की सरगर्मी के साथ तलाश जारी है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी वीरेंद्र पवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नया मोहल्ला निवासी मुसाहिद खान (20) के रूप में हुई। वह अपने दोस्त के साथ सोमवार रात लगभग साढ़े दस बजे सिविक सेंटर स्थित दिलशान पान दुकान पर आया था। वह अपने दोस्तों से बात कर रहा था, तभी घमापुर निवासी सुजल सोनकर (20) उसका भाई चीनू सोनकर (18), अमन तिवारी उर्फ कंजा (19) तथा आदित्य झा आए और आपसी रंजिश के कारण गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों ने मिलकर मुसाहिद पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके कारण उसके पेट, जांघ, हाथ तथा गाल में गंभीर चोटें आई थीं। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान मुसाहिद की मौत हो गई।

बता दें, मुसाहिद को उसके दोस्त अनुज कोर व अन्य ने बचाने का प्रयास किया तो इसी दौरान आरोपियों ने अनुज की जांघ पर भी चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अनुज को उपचार के लिए मेडिकल अस्तपाल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कंजा सोनकर फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


पहले सभी दोस्त थे
थाना प्रभारी पवार ने बताया कि पूर्व में सभी आपस में दोस्त थे। मुसाहिद खान उनके ग्रुप में नया शामिल हुआ था। पूर्व में भी आरोपियों व मुसाहिद के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद सभी दोस्त दो ग्रुप में बंट गए थे और रंजिश रखने लगे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें