फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur Crime: नशे के इंजेक्शन की खेप पकड़ाई, मेडिकल स्टोर संचालक सहित दो गिरफ्तार

Sat, 29 Jul 2023 09:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Jabalpur Crime: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में नशे के इंजेक्शन की खेप पकड़ी गई है। साथ ही मेडिकल स्टोर संचालक सहित दो लोग गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर पुलिस ने नशे की इंजेक्शन की खेप के साथ एक मेडिकल स्टोर संचालक सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सात हजार 400 नशे के इंजेक्शन जब्त किए हैं, जिनका मूल्य लगभग आठ लाख रुपये है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी से प्राप्त जानकारी के गोपालबाग तलैया के पास पुलिस ने गत रात राजू विश्वकर्मा उर्फ राकेश पिता कंछेदीलाल विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी लालमाटी घमापुर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से पेकाविल फेनिरामाइन मैलेट इंजेक्शन आईपी की 10 एमएल वाली 100 बोतल और बुप्रेनोरफिन इंजेक्शन आईपी ब्यूपिन के 100 इंजेक्शन दो एमएल बरामद किए थे। आरोपी युवक ने बताया कि वह नशीले इंजेक्शन मेडिकल स्टोर एमएन फॉर्मा बड़ी ओमती के संचालक नीरज परियानी द्वारा बेचने के लिये दिए गए थे। वह नशीले इंजेक्शन घूम-घूम कर बेचता है और इसके लिए उसे 30 हजार रुपये मिलता है।

पुलिस ने सूचना के आधार पर नीरज परियानी उम्र 48 वर्ष निवासी नरसिंह नगर को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान उसने आनंद कालोनी स्थित गोदाम में पांचत कॉर्टून में पेकाविल और तीन कॉर्टून में ब्यूपिन इंजेक्शन रखे होना बताया। आरोपी की निशानदेही पर नशे के इंजेक्शन बरामद करते हुए उनके खिलाफ धारा-328, 109, 18 सी, 27 बी औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम एवं 5/13 मप्र ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें