फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabah Election: चिल्लर की बोरी लेकर पहुंचा नामांकन फॉर्म खरीदने, कर्मचारियों को गिनने में करनी पड़ी मशक्कत

Wed, 20 Mar 2024 09:44 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर

सार

जबलपुर में एक व्यक्ति सिक्कों की बोरी लेकर नामांकन फॉर्म खरीदने पहुंच गया। सिक्कों को गिनने में कर्मचारियों को आधे घंटे से अधिक का समय लगा।
विज्ञापन
जबलपुर में एक युवक नामांकन फॉर्म लेने बोरी में भरकर चिल्लर लाया था। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया के तहत बुधवार से नामांकन फॉर्म की बिक्री प्रारंभ हुई। पहले दिन ही निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करना पडी। एक व्यक्ति सिक्कों की बोरी लेकर नामांकन फॉर्म खरीदने पहुंच गया। सिक्कों को गिनने में कर्मचारियों को आधे घंटे से अधिक का समय लगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यादव कॉलोनी निवासी विनय चक्रवर्ती नामांकन फॉर्म लेने पहुंचे थे। उनके पास नामांकन फॉर्म खरीदने के लिए 25 हजार रुपये नकद राशि नहीं थी। उन्होंने फॉर्म की राशि ऑनलाइन जमा करनी चाही तो निर्वाचन कर्मचारियों ने बताया कि यह व्यवस्था नहीं है, उन्हें नकद राशि देना होगी। जिसके बाद युवक गाड़ी में रखी सिक्कों की बोरी ले आया। निर्वाचन कर्मचारियों को सिक्कों की गिनती करने में आधे घंटे से अधिक का समय लग गया। गिनती के दौरान लगभग तीन सौ रुपये के सिक्के कम पाए गए। युवक द्वारा उक्त राशि का भुगतान नोटों में किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें