फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने जा रहे एक BJP कार्यकर्ता की सड़क हादसे में मौत, दो लोग घायल

Sat, 09 Sep 2023 09:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Jabalpur BJP Workers Road Accident: जबलपुर जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत, जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने जा रहे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई तथा दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा के कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

विज्ञापन


ननुसर चौकी प्रभारी गणेश तोमर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पौड़ी निवासी बृजेश पटेल उम्र 23 साल अपने साथी अमन पटेल तथा जितेंद्र दाडिया के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। नुनसर चौराहे के आगे दोपहर डेढ़ बजे अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके कारण तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद बृजेश को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों की स्थिति स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें