सहपाठी के साथ घूमने गई मेडिकल छात्रा की सड़क दुर्घटना में देर रात मौत हो गई। मेडिकल छात्रा ट्रक के चक्के में फंसकर 30 मीटर तक घिसटते हुई गई थी। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज की उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है।
गढ़ा थाना प्रभावी राकेश तिवारी के अनुसार मूलतः शहडोल निवासी रूबी ठाकुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस थर्ड ईयर की छात्रा थी। सहपाठी सौरभ ओछा निवासी रीवा के साथ बुधवार की शाम घूमने के लिए गई थी। दोनों रात लगभग दस बजे वापस होस्टल लौट रहे थे। अंधमुक बायपास मोड पर 14 चक्का ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से मेडिकल छात्र दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्रा ट्रक के चक्के में फंसकर तीस मीटर तक घिसटते हुए चली गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।