फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी औलाद से बेऔलाद होना अच्छा!: कमजोर पिता बिस्तर पर कर देता था गंदगी, बेटे ने परेशान होकर कर दी हत्या

Thu, 08 Dec 2022 05:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मध्य प्रदेश में एक बेटे ने पिता की हत्या कर दी। पिता मानसिक बीमार था और खाते-सोते समय गंदगी कर देता था, जिसे बेटे को साफ करना पड़ता था। परेशान होकर बेटे ने पहले चाकू से वार किए फिर गले पर पैर रखकर पिता की जान ले ली। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में मानसिक रूप से कमजोर पिता घर व बिस्तर में गंदगी कर देता था। जिसे बेटे को साफ करना पड़ता था। जिससे परेशान होकर कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने अंधेकत्ल का पर्दाफाश करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के अनुसार पनागर थानांतर्गत ग्राम कसही निवासी गुड्डी बाई ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके पति की हत्या किए जाने की सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि 26 नवंबर को वह तथा उसका पति मुन्नालाल (55) घर से मजदूरी करने निकले थे। ग्राम झुरझुरू के पास वह ठेकेदार वीरेन्द्र मोहबिया के साथ काम पर चली गई। पति पैदल मढई रांझी के लिए निकल गया। शाम को लौटते समय झुरझुरू नहर मोड पर उसका पति रक्तरंजित अवस्था में मिला। जिसके बाद उसने फोन कर ठेकेदार वीरेन्द्र को बुलाया और मोटरसाइकिल से घायल पति को लेकर घर आई। घर लाते हुए पति की रास्ते में मौत हो गई।

एसपी बहुगुणा ने बताया कि मृतक के चेहरे व गले में चोट के निशान थे, जिससे खून बह रहा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया था। मृतक के लड़के बृजेन्द्र ने अपने बयान में बताया कि पारले फैक्टरी से माल लोड कर छिंदवाड़ा जा रहा था। भेड़ाघाट के समीप घटना की सूचना मिलने पर वह वापस लौटा था। छानबीन करने पर पाया गया कि घटना दिनांक को बृजेन्द्र ग्राम निपानिया में डीजे लोड कर रहा था और इस दौरान वह दो घंटे तक गायब रहा। पुलिस ने युवक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने पिता की हत्या करना स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में हत्या के आरोपी बेटे ने बताया कि पिता मानसिक रूप से कमजोर था। जिसके कारण खाते व सोते समय गंदगी कर देता था। उसे गंदगी साफ करना पड़ती थी, जिस कारण से उसने हत्या की योजना बनाई। पिता जब काम से लौट रहा था तो उसने पहले चाकू से उसके चेहरे तथा गर्दन पर प्रहार किया। इसके बाद पैर से उसका गला दबा दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें