फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: चचेरी बहन से भाइयों ने किया गैंगरेप, विरोध करने पर ले ली जान, आरोपी दादी से भी कर चुका है दुष्कर्म

Thu, 25 Aug 2022 11:58 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

चचेरी बहन को अकेला पाकर दोनों भाइयों ने उसके साथ जोर जबरदस्ती करनी चाही। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और गैंगरेप किया। इस दौरान दोनों भाइयों ने मिलकर उसे बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शव को बाहर निकालते मजदूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिले के रांझी थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों ने अपनी ही चचेरी बहन से गैंगरेप किया। जब बहन ने गलत काम का विरोध किया तो दोनों भाइयों ने मिलकर उसे बुरी तरह से पीटा। अधमरी हालत में आरोपी बहन को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने मौत के बाद उसे शमशान घाट में दफना दिया, नाबालिग के पिता की शिकायत के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


दरअसल पीड़िता रक्षाबंधन के मौके पर मुंबई से जबलपुर भाइयों के घर आई थी। लड़की का परिवार कुछ महीनों पहले ही जबलपुर से मुंबई शिफ्ट हुआ था। कुछ समय पहले लड़की की दादी मुंबई गई थी, दादी ने रक्षाबंधन के पहले पोती से जबलपुर चलने के लिए कहा था, जिसके बाद वह अपनी दादी के साथ 10 अगस्त को जबलपुर आई थी। पीड़िता ने अपने भाइयों और परिवार के साथ अच्छे से रक्षाबंधन मनाया। 16 अगस्त को परिवार के लोग कहीं गए थे, इस दौरान चचेरी बहन को अकेला पाकर दोनों भाइयों ने उसके साथ जोर जबरदस्ती करनी चाही। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और गैंगरेप किया। इस दौरान दोनों भाइयों ने मिलकर उसे बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। अगले दिन 17 अगस्त को दोनों भाई उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां इलाज के दौरान दो दिन बाद लड़की की मौत हो गई। लड़की की उम्र 15 से 16 साल के बीच की थी।

दादी और पिता को मौत के अलग-अलग कारण बताए
चचेरी बहन की मौत के बाद दोनों आरोपियों ने आनन-फानन में कुछ लोगों के साथ मिलकर उसके शव को दफना दिया। लड़की के पिता को आरोपियों ने बताया कि बीमार होने की वजह से उसकी मौत हो गई, जबकि दादी को कहा कि वह अपने आप सामान्य मौत मर गई है। लड़की के पिता ने 23 अगस्त को एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा से मिलकर जांच की मांग की, जिसके बाद तहसीलदार की उपस्थिति में शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक भाई को पकड़कर पूछताछ की तो उसने सारी वारदात बताई और गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या, रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा अब भी फरार है।
विज्ञापन


नशे में दादी से भी कर चुका है रेप
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने बड़े भाई के साथ मिलकर चचेरी बहन के साथ रेप और मारपीट की थी। आरोपी ने ये भी खुलासा किया कि नशे में दादी के साथ भी रेप हो चुका है। पीड़िता के पिता ने दोनों आरोपियों के लिए सख्त सजा की मांग की है।
विज्ञापन


मरने से पहले पीड़िता ने पिता को बताई थी सच्चाई
पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी का फोन आया था, उसने भाइयों के मारपीट और गलत काम करने की शिकायत की थी, उसने जबलपुर में नहीं रहने की बात भी कही थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें