फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: रैन बसेरे में विक्षिप्त महिला से दुराचार की घटना पर मानव अधिकार आयोग सख्त, पुलिस से मांगा जवाब

Fri, 02 Aug 2024 05:44 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के एक रैन बसेरे में  विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म के मा्मले में मानव अधिकार आयोग ने नाराजगी जताई है। आयोग ने पुलिस और नगर निगम प्रशासन से जवाब तलब किया है। 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर शहर के शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में मंगलवार तडके एक नवयुवक ने रैनबसेरा में रहने वाली एक विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म किया था। मप्र मप्र मानव अधिकार आयोग ने घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक तथा निगमायुक्त को जांच कर कार्रवाई के संबंध में प्रतिवेदन पेश करने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी फरज़ाना मिर्जा ने बताया कि समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार के आधार पर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की मुख्यपीठ भोपाल ने घटना को संज्ञान में लेते हुए प्रकरण पर सुनवाई की। आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोहर ममतानी ने इसे मानव अधिकारों के हनन का मामला मानते हुए जबलपुर के पुलिस अधीक्षक एवं नगर निगम आयुक्त से पीड़ित महिला के साथ रैन बसेरा में हुई घटना की जांच कर कार्यवाही के संबंध में प्रतिवेदन मांगा है। आयोग ने यह भी स्पस्ष्ट करने कहा है कि रैन बसेरा का संचालन नगर निगम के पास होने से वहां की देखभाल व सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में क्या कार्यवाही की गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें