पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
- फोटो : अमर उजाला
माढ़ोताल थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव गांधी नगर निवासी रितेश तिवारी उम्र 21 तथा आरोपी गुल्लू उर्फ अभिषेक, दीपक विश्वकर्मा तथा शिवा रैकवार आपस में दोस्त थे। रितेश का कुछ दिन पहले मोबाइल गुम गया था। जिसकी रिपोर्ट उसने हनुमानताल थाने में दर्ज करवाई थी। उसे इस बात की जानकारी लगी कि मोबाइल फोन गुल्लू के पास है। जिसके बाद वह गुल्लू से मोबाइल की मांग करने लगा।
बुधवार की दोपहर वह माढ़ोताल चौक पर पटाखे खरीद रहा था। तभी गुल्लू व उसके दोनों साथी ऑटो में आये और युवक से बोले कि तुझे नया मोबाइल दिलवा देते हैं। युवक उनके साथ ऑटो में बैठकर चला गया। इसके बाद सभी बरगी हिल्स क्षेत्र में पहुंचे और शराब पार्टी की। इस दौरान मोबाइल की बात पर युवक व गुल्लू का विवाद हो गया। जिसके बाद तीनों ने मिलकर युवक के साथ मारपीट की और उसका मुंडन कर दिया। युवक के भौहे के बाल भी साफ कर दिये।
पुलिस ने पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर शुक्रवार को आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण तथा अमानवीय कृत्य करने का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी थी। पुलिस ने तीनों युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित तथा आरोपी गुल्लू दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड है।