फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: वनमंत्री शाह बोले- बुरहानपुर में हमला करने वाले चिह्नित, बंदूक के बूते जंगल की सुरक्षा संभव नहीं

Sun, 12 Mar 2023 09:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

मध्यप्रदेश के वनमंत्री विजय शाह ने कटनी में कहा कि बुरहानपुर में अतिक्रमणकारियों ने वन विभाग के अमले पर हमला किया। उनकी पहचान की जा चुकी है। सभी पर कार्रवाई होगी। 
 
विज्ञापन
विजय शाह से बात करते हुए विधायक संजय पाठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के वनमंत्री कुंवर विजय शाह अल्प प्रवास पर कटनी पहुंचे। शाह ने बुरहानपुर मामले पर कहा कि अतिक्रमणकारियों को उकसाने वाले लोगों की पहचान कर ली है और सभी पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


कटनी पहुंचे वनमंत्री विजय शाह का भाजपा नेताओं ने पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद मंत्री विजय शाह ने कहा कि वन विभाग को पता न होने के कारण इतनी बड़ी घटना हो गई है। अतिक्रमणकारियों को उकसाने वाले लोगों को चिह्नित कर लिया है। जल्द ही सभी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वनमंत्री से जब पूछा गया कि इस तरह की घटना को रोकने के लिए क्या प्रयास किए जाएंगे, इस पर उन्होंने कहा कि पूरा जंगल खुला होता है। बंदूक लेकर जंगल की सुरक्षा करना संभव नहीं है। हमारे पुलिस और वन विभाग के अधिकारी लगातार सुरक्षा में लगे हैं। इनमें से कुछ लोग हैं जो जंगल काटकर अतिक्रमण कर रहे हैं। ऐसा करने के लिए उकसा रहे हैं। उन सभी लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। उन पर जल्द ही कार्रवाई होगी।  

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व को मिलेंगे बारहसिंघा
मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व को जल्द ही बारहसिंघा मिलने वाले हैं। वनमंत्री विजय शाह ने बताया कि नए महमानों को लाने की तैयारी हो रही है। इसके बाद जल्द ही बारहसिंघा बांधवगढ़ आ जाएंगे। वन विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। विजय शाह ने कहा कि बारहसिंघा को बांधवगढ़ लाने की अनुमति दे दी गई है। प्राणी संवेदनशील होने से इतना लंबा सफर करने में उसे परेशानी हो सकती है। इसके लिए विभाग प्रैक्टिस कर रहा है।बांधवगढ टाइगर रिजर्व के मगधी जोन में 100 हेक्टेयर का बाड़ा तैयार किया है, जहां बारहसिंघा को रखा जाएगा। कुछ दिन बाद उन्हें जंगल में आजाद किया जाएगा। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के लिए जंगल सफारी को कटनी जिले के बिरुहली से जगुआ ग्राम तक बढ़ाने के लिए भाजपा विधायक संजय पाठक ने वनमंत्री को पत्र सौंपा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें