फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: दुष्कर्म के आरोपी ने घर में घुसकर मां-बेटी पर किया हमला, खुद को चाकू घोपकर की आत्महत्या

Fri, 18 Oct 2024 07:30 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़ित परिवार को राजीनामा के लिए धमकाया। परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद, आरोपी ने जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से परिवार को परेशान करना शुरू किया। पीड़ित परिवार ने मकान बदला, लेकिन आरोपी ने उनका पीछा किया और उनके नए घर में घुसकर मां-बेटी पर चाकू से हमला किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म के मामले में राजीनामा करने के लिए आरोपी युवक पीड़ित परिवार को धमकी दे रहा था। पीड़ित परिवार इस संबंध में पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई गयी थी। जेल से छूटने के बाद युवक पीड़ित परिवार को पुनः परेशान करने लगा। उसके कारण पीड़ित परिवार अपने अपना मकान बदल लिया था। इसके बाद भी आरोपी युवक ने घर में घुसकर मां-बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद खुद के पेट में चाकू घोंपकर खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। पुलिस ने युवक को बाहर निकालने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


रांझी थाना प्रभारी मानस द्विवेदी के अनुसार गोहलपुर थाने में अमखेरा निवासी 18 वर्षीय युवती ने क्षेत्र में रहने वाले विशाल उर्फ शुभम उम्र 26 साल के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के आदेश में जेल भेज दिया था। आरोपी को लगभग 6 माह बाद जमानत का लाभ मिली। बलात्कार के प्रकरण में राजीनामा के लिए कुछ लगभग 6 माह में आरोपी ने पीड़ित परिवार को धमकाया था, जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने पुलिस में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने पुनः प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था। आरोपी को लगभग एक माह बाद जमानत का लाभ मिल गया था।

इसके बाद परेशान होकर पीड़ित परिवार मकान बदलकर रिछाई इलाके में रहने लगा था। इसके बावजूद भी आरोपी युवक उन्हें धमकी दे रहा था। पीड़िता गत शाम लगभग पांच बजे घर पर अपनी मां तथा बहन के साथ थी। पिता और भाई काम पर गए हुए थे। इस दौरान युवक पहुंचा और प्रकरण में राजीनामा के लिए उन पर दबाव बनाने लगा। इस दौरान विवाद होने पर युवक ने पीड़ित और उसकी मां पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी युवक ने पीड़ित की बहन पर भी हमला करने का प्रयास किया, परंतु वह भाग बाहर निकल आई।
विज्ञापन


पीड़ित की बहन ने घटना के संबंध में पिता को सूचित किया। पिता ने अधारताल थाने में संपर्क कर घटना की जानकारी दी। अधारताल पुलिस पीड़ित के घर पहुंचती, इसके पहले आरोपी युवक ने खुद के पेट में चाकू घोंपकर, खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। पुलिस ने घायल मां-बेटी को अस्पताल भिजवा कर युवक से बाथरूम का दरवाजा खुलवाने प्रयास किए। सफलता नहीं मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान देर रात युवक की मौत हो गई। घटनास्थल रांझी थाना क्षेत्र के अंतर्गत होने के कारण तत्काल संबंधित थाने को सूचित किया गया। रांझी पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

दोनों ने लव मैरिज की थी
मृतक युवक के मामा समर सिंह राजपूत का कहना है कि विशाल और युवती ने लव मैरिज की थी। कुछ समय साथ रहने के बाद युवती अपनी मां के साथ चली गई थी। इसके बाद युवती ने गोहलपुर थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया था। इसके बाद युवती और उसकी मां विशाल के खिलाफ थाने में लगातार शिकायत कर रहे थे। उनके द्वारा अधारताल थाने में चार दिन पूर्व भी शिकायत की गई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें