फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: डिलीवरी के दौरान पता चला प्रसूता है नाबालिग, पति समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 27 Jul 2024 10:30 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मेडिकल अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टर्स को पता चला कि गर्भवती नाबालिग है। डॉक्टर्स ने उसका प्रसव कराया और फिर गढ़ा पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मझौली पुलिस ने पति और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के एक साल बाद मेडिकल अस्पताल आई प्रसूता की डिलीवरी के दौरान खुलासा हुआ कि प्रसूता नाबालिग है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने इस जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने प्रसूता के पति सहित चार लोगों के खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम व पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार कटनी निवासी पंद्रह साल नौ माह की किशोरी का विवाह एक साल पहले मंझौली के ग्राम पड़वार निवासी गोलू भूमिया से हुआ था। विवाह के बाद नाबालिग ससुराल आई और पति के साथ रहने लगी। जब वह गर्भवती हुई और विगत दिनों उसे प्रसव पीढ़ा हुई तो उसे मंझौली के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। मेडिकल अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टर्स को पता चला कि गर्भवती नाबालिग है। डॉक्टर्स ने उसका प्रसव कराया और फिर गढ़ा पुलिस को सूचना दी। यह जानकारी मझौली पुलिस के पास पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने मामले में पति और अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें