फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: सर्विस रिकॉर्ड में गलत दर्ज की जन्म तिथि, शिक्षक को मिली हाईकोर्ट से राहत

Tue, 10 Dec 2024 02:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

Jabalpur News: जबलपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत तथा जस्टिस विवेक जैन की पीठ ने समय से पहले जबरन सेवानिवृत्त कर दिए गए शिक्षक को पूरे वेतन के साथ बहाल करने का निर्देश दिया है। आइये जानते है मामला
विज्ञापन
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्विस रिकॉर्ड के हिसाब से जबरन सेवानिवृत्त किए जाने को चुनौती देते हुए शिक्षक की तरफ से हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत तथा जस्टिस विवेक जैन ने पाया कि बिना किसी दस्तावेज प्रमाणिता के सर्विस रिकॉर्ड में गलत जन्म तिथि अंकित की गयी है। युगलपीठ ने अपीलकर्ता की बहाली के आदेश के साथ उसे शत-प्रति वेतन का लाभ प्रदान करने आदेश जारी किये है।

विज्ञापन


पन्ना निवासी हाकम सिंह गौड़ की तरफ से दायर की गयी याचिका में कहा गया था कि साल 1988 में वह सहायक प्राध्यापक के रूप में नियुक्ति हुआ था। इसके बाद साल 1994 में उसे वार्डन बना दिया गया था। सर्विस रिकॉर्ड के आधार पर उसे जून 2023 में पांच साल पहले जबरन सेवानिवृत्त कर दिया गया था। जिसके खिलाफ उसने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसके खारिज होने के कारण उक्त अपील दायर की गयी है।
याचिकाकर्ता की तरफ तर्क दिया गया था कि सर्विस रिकॉर्ड में सुधार के लिए उसने विभागीय स्तर पर आवेदन दिया था। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुरा जिला पन्ना के प्राचार्य ने उसकी जन्म तिथि के पुष्टि के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल को पत्र लिखा था।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से बताया गया था कि उसकी जन्म तिथि 1 जुलाई 1965 है। इस संबंध में प्राचार्य के द्वारा जिला संगठन जनजाति कार्य विभाग को सूचित किया गया था। इसके बावजूद भी उसे पांच साल रहते सेवानिवृत्त कर दिया गया। सरकार की तरफ से तर्क दिया गया कि अपीलकर्ता ने सेवा के अंतिम समय में जन्म तिथि सुधार का आवेदन किया था। इसलिए वह किसी प्रकार की राहत पाने का हकदार नहीं है। युगलपीठ ने अपने आदेश में कहा कि यह मामला सेवा के अंतिम समय में सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज जन्मतिथि के सुधार का नहीं है। सर्विस रिकॉर्ड में बिना किसी दस्तावेज के अपीलकर्ता की जन्म तिथि दर्ज करने गलती का है। शैक्षणिक दस्तावेज में उसकी जन्म तिथि का उल्लेख है। युगलपीठ ने सुनवाई के बाद षिक्षक के पक्ष में राहतकारी आदेष जारी किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें