फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: आठ साल के मासूम को जबरदस्ती पिलाई शराब; नशे की हालत में बच्चा कुएं में गिरा

Sat, 29 Jul 2023 03:22 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह की जबलपुर नाका चौकी के भैरू बहर गांव के कुएं में आठ साल का बालक गिर गया। आरोप  है कि उसे किसी अनजान व्यक्ति ने शराब पिला दी, जिस कारण वह बच्चा नशे की हालत में कुएं में जा गिरा।
विज्ञापन
बच्चे का इलाज करते चिकित्साकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दमोह की जबलपुर नाका चौकी के भैरू बहर गांव के एक कुएं में आठ साल का बच्चा गिर गया। बच्चा नशे की हालत में कुएं में गिर गया, जिसे देख आस-पास के लोगों ने देखा और तत्काल बाहर निकाला। सूचना मिलने पर चाइल्ड लाइन और डायल हंड्रेड की टीम उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां इलाज के बाद मासूम को होश आया। तब उसने बताया कि गांव के किसी अनजान व्यक्ति ने शराब पिलाकर छोड़ दिया था। इसलिए वह कुएं में जाकर गिर गया। 

विज्ञापन


गनीमत रही कि लोगों ने समय पर देख लिया, इसलिए उसकी जान बचाई जा सकी। फिलहाल मासूम दमोह के जिला अस्पताल में भर्ती है। चाइल्ड लाइन 1098 के कर्मचारी धर्मदास पाल, दीपिका ठाकुर, अजीता तिवारी, राहुल सिंह, राजेश भैरोबहर के कुए से मासूम को निकाल कर जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर शीबा प्रसाद और मनीष सराफ ने इलाज किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें