फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court: छह माह से लापता विद्यार्थी परिषद की कार्यकर्ता; डीजीपी व भोपाल एसपी सहित अन्य से जवाब तलब

Sat, 12 Aug 2023 09:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मामले में शंका जाहिर की गई है कि कोई जबरन युवती को अगवा कर ले गया है। सुनवाई पश्चात न्यायालय ने अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कोर्ट परिसर। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्यकर्ता के छह माह से लापता होने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा है। मामले में कहा गया है कि शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। चीफ जस्टिस रवि मलिमठ व जस्टिस विशाल मिश्रा की खंडपीठ ने गृह सचिव, डीजीपी, एसपी भोपाल और कोलार थाना प्रभारी को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। युगलपीठ ने मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद निर्धारित की है।

विज्ञापन


भोपाल निवासी यश शर्मा की ओर से यह मामला दायर किया गया है, जिसमें कहा गया कि उसकी बहन 16 फरवरी से रहस्यमय तरीके से लापता है। याचिकाकर्ता ने 17 फरवरी को भोपाल के कोलार पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि सूचना के अधिकार के तहत पुलिस से जांच के संबंध में जानकारी चाही गई। 

पुलिस ने कहा कि मामला जांच में है, इसलिए कोई जानकारी नहीं दे सकते। दावा किया गया कि परिवार वाले लगातार पुलिस के संपर्क में हैं, लेकिन अभी तक युवती का कोई सुराग नहीं लगा है। मामले में शंका जाहिर की गई है कि कोई जबरन युवती को अगवा कर ले गया है। सुनवाई पश्चात न्यायालय ने अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें