फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, दंपती की मौत; एक साल की बच्ची सुरक्षित

Thu, 30 Apr 2026 04:55 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

तिलवारा पुल पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई, जबकि उनकी एक वर्षीय बच्ची सुरक्षित बच गई। पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर के तिलवारा पुल पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि उनकी एक वर्षीय बच्ची चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गई। हादसा तेज रफ्तार पिकअप वाहन की लापरवाही के कारण हुआ।

विज्ञापन


तिलवारा घाट थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के अनुसार, माढ़ोताल थाना क्षेत्र के ग्राम औरेया निवासी 32 वर्षीय नारायण उर्फ बंटी केवट अपनी पत्नी शालिनी केवट (30) और एक वर्षीय बेटी के साथ ससुराल ग्राम दलपतपुर से लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे जैसे ही उनकी बाइक तिलवारा पुल पर पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें- धार सड़क हादसा: गांव-गांव उठीं अर्थियां, कहीं एक ही चिता पर जले आठ शव, किसी का उजड़ गया सुहाग; देखें तस्वीरें
विज्ञापन


पत्नी पुल से नीचे गिरी
टक्कर इतनी भीषण थी कि बंटी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि शालिनी उछलकर पुल से लगभग 50 फीट नीचे जा गिरीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बंटी को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वाहन छोड़कर भागा चालक
महिला की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और बाद में उसका शव नदी किनारे मिला। इस हादसे में दंपती की एक वर्षीय बच्ची सुरक्षित मिली, जिसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी पिकअप वाहन का पीछा किया, लेकिन चालक कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन (यूपी 70 एमटी 8621) जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें