फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: 12 चक्का ट्रक और पिकअप में भिड़ंत, तीन की मौत; दो ने मौके पर तो एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

Thu, 03 Jul 2025 08:44 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र में पसरिजा होटल के पास ट्रक और पिकअप की सीधी टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए। टक्कर इतनी भीषण थी कि शव गैस कटर से निकाले गए। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। 
विज्ञापन
हादसा। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर जिले के बरेला थाना की गौर चौकी अंतर्गत पसरिजा होटल के समीप 12 चक्का ट्रक तथा पिकअप वाहन में सीधी भिड़ंत हो गई। इस घटना में दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा के अनुसार जबलपुर से बरेला जा रहे ट्रक तथा बरेला से जबलपुर की तरफ आ रही पिकअप वाहन में सीधी भिड़ंत हो गई थी। इस घटना में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई तथा दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। बरेला थाना प्रभारी विनय विश्वकर्मा ने बताया कि घटना दोपहर साढ़े तीन बजे पसरिजा होटल के समीप घटित हुई। पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 19 जीए 5933 के पीछे मिक्सर मशीन लोड थी और आने तीन लोग बैठे हुए थी। जिसकी सीधी टक्कर सामने से आ रहे 12 चक्का एमपी 15 एच ए 5990 हो गई। इस घटना में पिकअप वाहन में सवार तीन व्यक्तियों में से दो की घटनास्थल पर मौत हो गई तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा ट्रक में सवार दो व्यक्ति भी घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया था। अस्पताल में पिकअप वाहन में सवार तीसरे व्यक्ति की भी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- रेप पीड़िता युवती जीआरपी टीम को चकमा देकर ट्रेन से गायब, इटारसी में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट
विज्ञापन


गैस कटर से बॉडी काटकर निकाले गए शव
थाना प्रभारी विश्वकर्मा ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। पिकअप में सवार दोनों व्यक्ति के शव उसमें फंसे हुए थे। गैस कटर बुलाकर पिकअप वाहन की बॉडी को काटकर शवों को बाहर निकाला गया।  
विज्ञापन


शिनाख्ती के प्रयास जारी
थाना प्रभारी ने बताया कि पिकअप सवार मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर उनकी शिनाख्त के प्रयास प्रारंभ कर दिए हैं। पिकअप के नम्बर के आधार पर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें