फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीबीआई को मिला डीएसपी सहित पांच लोगों का रिमांड, ये रहा पूरा मामला

Mon, 19 Aug 2024 07:46 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

सीबीआई जबलपुर में डीएसपी के पद पर पदस्थ जॉय जोसफ डामले एक प्रकरण की जांच कर रहे थे। डीएसपी ने प्रकरण में आरोपी रविशंकर सिंह संचालक संगम इंजीनियरिंग के माध्यम से डीएसपी को एक मोबाइल फोन भेजा था।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-सीबीआई ने जबलपुर में पदस्थ सीबीआई डीएसपी सहित पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। सीबीआई ने आरोपियों की रिमांड के लिए न्यायालय में आवेदन पेश किया था। न्यायाधीश अंकिता शाह ने आरोपियों को चार दिन रिमांड सीबीआई को प्रदान की है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सीबीआई जबलपुर में डीएसपी के पद पर पदस्थ जॉय जोसफ डामले एक प्रकरण की जांच कर रहे थे। डीएसपी ने प्रकरण में आरोपी रविशंकर सिंह संचालक संगम इंजीनियरिंग के माध्यम से डीएसपी को एक मोबाइल फोन भेजा था। इसके अलावा सीएमडी एनसीएल के मैनेजर सचिव सूबेदार ओछा, एनसीएल के सेवानिवृत्त मुख्य सुरक्षा अधिकारी कर्नल बसंत कुमार सिंह, मध्यप्रदेश पुलिस में पदस्थ एसआई कमल सिंह तथा प्राइवेट व्यक्ति देवेश सिंह मध्यस्थता की भूमिका निभा रहे थे।

रिश्वत के रूप में डीएसपी को पांच लाख रुपये की रिश्वत दी जाने वाली थी। सीबीआई ने सभी व्यक्ति के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए रिश्वत की रकम को बरामद किया था। सीबीआई की टीम ने पांच आरोपियों के गिरफ्तार किया था। एसआई कमल सिंह फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय ने पेश नहीं। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त तक पूछताछ के लिए सीबीआई को रिमांड प्रदान की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें