फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: पद का दुरुपयोग कर शासन को लगाया लाखों का चूना, तत्कालीन परियोजना अधिकारी पर EOW ने दर्ज किया मामला

Thu, 14 Dec 2023 06:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

महिला एवं बाल विकास विभाग बरगी के तत्कालीन परियोजना अधिकारी गिरीश बिल्लौरे के खिलाफ शासकीय योजनाओं में भ्रष्टाचार व फर्जीवाड़ा किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। ईओडब्ल्यू ने केस दर्ज कर लिया है। मामला 32 लाख से ज्यादा के गबन का है। 
विज्ञापन
EOW
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला एवं बाल विकास विभाग बरगी के तत्कालीन परियोजना अधिकारी ने पद का दुरुपयोग कर शासन को 32 लाख 69 हजार रुपये का चूना लगाया था। ईओडब्ल्यू ने तत्कालीन परियोजना अधिकारी के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7(ए), 13(1)बी धारा-13(2) के तहत अपराध दज कर लिया है।
विज्ञापन


 ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक आरडी भारद्वाज के अनुसार साल 2003 से 2010 के बीच महिला एवं बाल विकास विभाग बरगी के तत्कालीन परियोजना अधिकारी गिरीश बिल्लौरे के खिलाफ अधिकारों का दुरुपयोग कर शासकीय योजनाओं में भ्रष्टाचार व फर्जीवाड़ा किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। संभागीय आयुक्त ने शिकायत की जांच के लिए कमेटी गठित की थी। 

कमेटी ने जांच में पाया था कि तत्कालीन परियोजना अधिकारी ने दोहरा रोकड़ बहीखाता बना रखा था। सरकारी योजना की राशि निजी खाते में जमा करते थे और उसका व्यय केस बुक में दज करते थे। आरोपी गिरीश बिल्लौरे ने पद का दुरुपयोग कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 32 लाख 69 हजार 523 रुपये का आर्थिक लाभ अर्जित किया था। विभाग ने जांच के बाद उक्त राशि 12 प्रतिशत ब्याज के साथ जमा करने के निर्देश दिए थे। राशि जमा नहीं करने पर मिली शिकायत के बाद ईओडब्ल्यू ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें